• Fri. Sep 11th, 2026

आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश 

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । डिमना रोड स्थित ओलिडीह थाना एवं स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के निकट आदिवासी शमशान भूमि में कचड़े का अंबार जमा हाने से झामुमो जिला महिला नेत्री बाली मार्डी ने आक्रोश जताया है।

बाली मार्डी ने कहा कि इस आदिवासी शमशान भूमि का बॉन्डरी बॉल नहीं होने से एक ओर जहां कचड़ा फेकने वाले गंदगी का अंबार लगा दे रहे हैं ,

वहीं दूसरी तरफ जमीन अतिक्रमण कारियों एवं भू माफिआयों की भी उक्त जमीन पर बुरी नजर है । बाली मार्डी ने आदिवासी शमशान भूमि से शीघ्र गंदगी के कचड़े को हटवाने के लिए मानगो नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया है और साथ ही उक्त जमीन की रक्षा के लिए घेरा बंदी भी कराने की अनुरोध की है । इस मौके पर बाली मार्डी के साथ झारखंड आंदोलनकारी नेता सपन रॉय, झामुमो नेता उज्ज्वल दास , ज्योति दास सहित अन्य उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *