
आदित्यपुर। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 अंतर्गत उत्तमडीह-सपड़ा में शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड पार्षद बनमाली दास के नेतृत्व में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, नाली की सफाई और झाड़ियों की कटाई का कार्य कराया गया।
इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब लाइटों को दुरुस्त करने की दिशा में भी पहल की जा रही है। पार्षद बनमाली दास ने स्वयं वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान की सराहना करते हुए पूजा से पूर्व की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
