
Adityapur : आदित्यपुर थाना रोड स्थित आदित्यपुर नगर निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय अतिक्रमण की चपेट में है. पूजा सामग्री और सब्जी विक्रेताओं ने उक्त स्थान पर स्थित सार्वजनिक शौचालय परिसर पर कब्जा जमा लिया है,
जिसकी वजह से आम लोगों, खासकर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परन्तु नगर निगम प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सार्वजनिक उपयोग के लिए नगर निगम द्वारा निर्मित यह शौचालय अब-तक व्यवस्थित नहीं हो पाया है.
शौचालय के आस-पास दुकानदारों द्वारा अपना सामान रखने और कब्जा करने के कारण इसकी उपयोगिता समाप्त होती जा रही है. सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को हो रही है, जिन्हें आवश्यक समय पर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है.
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि आदित्यपुर नगर निगम इस पूरे मामले को नजरअंदाज कर रहा है. जबकि यह जनसुविधा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा उसकी साफ-सफाई और नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की माँग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
