• Fri. Sep 11th, 2026

Gamhariya : शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू को अंबेडकर नगर में दी गई श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2026
crescent ad
गम्हरिया । झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गम्हरिया स्थित अंबेडकर नगर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा।
शोक सभा में उपस्थित लोगों ने सुदीव्य कुमार सोनू के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव राजू रजक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, रूपेश शर्मा सोनू, दिलखुश कुमार, राजा यादव, रामजीत यादव, बिहारी दास, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। अंत में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *