• Thu. Sep 10th, 2026

सरायकेला – एसएम स्टील को सात गांवों की चेतावनी, जमीन ली है तो गांव में आकर जवाब दो ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 10, 2026
crescent ad
सरायकेला : प्रस्तावित एसएम स्टील परियोजना के खिलाफ नीमडीह प्रखंड के सात गांवों के जमीनदाताओं ने आंदोलन का ऐलान किया है।
नीमडीह, आदरडीह, गौरडीह, सांगिड़ा, बनडीह, रघुनाथपुर और गौरीडीह मौजा के जमीनदाताओं ने कंपनी प्रबंधन को खुली चेतावनी दी है कि यदि वह गांव में आकर नौकरी और विकास को लेकर ठोस जवाब नहीं देता तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
गुरुवार शाम जमीनदाता ubओं ने कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक बुलाई थी, लेकिन प्रबंधन बैठक में नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब जमीन गांवों से ली जा रही है तो सवालों का जवाब भी गांव में आकर देना होगा।
*ऑफिस नहीं, गांव में होगी बात*
ग्रामीणों के अनुसार प्रबंधन ने उन्हें कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन जमीनदाता कार्यालय जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि चर्चा प्रभावित गांवों में ही सभी जमीनदाताओं की मौजूदगी में होनी चाहिए।
*नौकरी और विकास का हिसाब मांग रहे जमीनदाता*
जमीनदाताओं की मुख्य मांग जमीन के बदले रोजगार और स्थानीय युवाओं को नौकरी सुनिश्चित करना है। साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास की समयबद्ध कार्ययोजना की मांग भी की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि केवल जमीन लेकर परियोजना स्थापित करना विकास नहीं है। जिन परिवारों की जमीन ली जा रही है, उनके भविष्य और गांवों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी कंपनी को लेनी होगी।
जमीनदाताओं ने साफ कहा है कि यदि जल्द पहल नहीं हुई तो सातों गांव एकजुट होकर आंदोलन को उग्र रूप देंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *