
जमशेदपुर 08 सितंबर को महानगर के अंतर्गत गोलमुरी प्रखंड के कैरेज कॉलोनी खंड के हनुमान मंदिर में संध्या 07 बजे विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया,
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री डॉ भोला लोहार ने अपने वक्तव्य में हिन्दू जीवनमूल्यों के प्रति आस्था रखने वाली विश्व के कल्याणार्थ अजय हिन्दू शक्ति खड़ी करने पर जोर देते हुए सभी हिंदुओं को एक होकर सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए घर घर तक सनातन धर्म सुरक्षित रहे ऐसी हम सभी स्थापना दिवस पर संकल्प लेते हुए है,
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाते हैं क्योंकि विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई के सांदीपानी साधनालय में हुई थी ,आज के इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में गोलमुरी प्रखंड के मंत्री कृष्णा सिंह, बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल लेंका, संतोष पाण्डेय, किरण चौहान,अमित कुमार, रमेश गुप्ता, विकाश पाण्डेय मुन्ना दुबे, मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहने काफी संख्या में भी सम्मिलित हुईI*
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
