
सरायकेला। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चतरा विधायक जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सरायकेला-खरसावां जिले के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
(रामविलास) के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि जनार्दन पासवान के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगा।
अनिल पासवान ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले के सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनार्दन पासवान के नेतृत्व में पार्टी राज्य में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव रितेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष सहदेव पासवान, जिला सचिव आलोक मिश्रा, मीडिया प्रभारी सचिन पासवान, दया मिश्रा तथा रोशन सहित अन्य नेताओं ने भी जनार्दन पासवान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
