
सरायकेला – झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक एवं आकस्मिक निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।
उनकी दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए जोबा माझी कैंप कार्यालय, सरायकेला में झामुमो नगर कमिटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सरोकार एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक जुझारू, कर्मठ एवं जनसमर्पित नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आम जनता, गरीबों, जरूरतमंदों एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता सदैव याद की जाएगी।
नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि उनके निधन से झामुमो परिवार ने एक समर्पित साथी और झारखंड ने एक कर्मठ जननेता खो दिया है। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रोम ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने अपने कम समय की मंत्री कार्यकाल में काफ़ी विकास किया है और हेमंत सरकार के हर घड़ी में मजबूती से खड़े रहते थे , उनका इस तरह जाना झारखण्ड के लिए अपूरणीय क्षति।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शहजाद आलम,मुचिराम महंती,तपन कामिला,बिशू महतो,सूरज सिंह,कृष्णा राना, राहुल आचार्य,राजू महाली, विक्रम परामानिक, राहुल आचार्य, सुमित रथ,रिकी पति,सुमित सागर पति,गौरांग दास सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

