
सरायकेला, 6 सितंबर रविवार को श्री शानिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की सरायकेला शाखा के प्रमुख श्री अमिताभ मुखर्जी के नेतृत्व में 90 वें रक्तदान शिविर का आयोजन सरायकेला सदर अस्पताल में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 88 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में सरायकेला सदर अस्पताल की तकनीकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में डॉ. अनुपमा कुमारी, शिव कुमार सिंह, अर्धेंदु कुमार सिंह, चिंता कुमारी, तनुजा कुमारी, रजनी हांसदा, रूपेश महतो, मनोज महतो एवं राहुल महतो शामिल रहे।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मंडली के सदस्यों मंटू सिंह मोदक, मिलन कांति संत्रा, प्रेम कुमार शर्मा, अजय शंकर मंडल, रतन सिंह मुंडा, सदानंद चौधरी, जयदेव बनर्जी, मिलन बेरा, संतोष मंडल, राजा राम महतो, अभिनाश कवि, विक्रम सिंह मोदक, बिद्दू दारोगा, प्रह्लाद महंती, शिव माझी, कृष्णा राणा, विकास दारोगा एवं रोशन प्रजापति का सहयोग रहा।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 88 रक्तवीरों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। शाखा प्रमुख अमिताभ मुखर्जी ने सरायकेला टीम की ओर से सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महान कार्य है।
“रक्तदान–जीवनदान, सेवा ही धर्म।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
