
झरिया: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झरिया का श्याम मंदिर और पूरा कोयलांचल क्षेत्र कृष्ण भक्ति के रंग में डूबा रहा। उत्सव की शुरुआत सुबह 151 पवित्र निशानों की भव्य शोभायात्रा से हुई। पंडित कैलाश पांडेय द्वारा कराए गए निशान पूजन के बाद मोरपंख लगे निशानों और गगनभेदी जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दिनभर अलौकिक पुष्प श्रृंगार दर्शन और मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मध्यरात्रि को बाल श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही पूरा परिसर ‘गोकुल धाम’ में तब्दील हो गया। आकर्षक झूले में विराजे लड्डू गोपाल, भव्य आतिशबाजी, केक कटिंग और ‘नंद घर आनंद भयो’ के उद्घोष से शहर गुंजायमान हो उठा। महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुए इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के रघुवीर गोयल, संदीप कथूरिया, विवेक सिंघल और नवीन पोद्दार समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
