• Sat. Sep 5th, 2026

सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के निर्देश पर 24 घंटे में दांदूडीह गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरनापानी पंचायत अंतर्गत दांदूडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे के भीतर बदल दिया गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी।

 

ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि को दी। उन्होंने तत्काल सांसद बिद्युत बरण महतो को मामले से अवगत कराया। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

सांसद के निर्देश पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दांदूडीह गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया।

 

ट्रांसफार्मर मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने सांसद बिद्युत बरण महतो, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सूचना देने के बाद महज 24 घंटे में ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *