• Fri. Sep 4th, 2026

सरायकेला : पितकी गांव में केक काटकर मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पितकी गांव में शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर हरिमंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

 

जन्माष्टमी को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव के रूप में ग्रामीणों ने केक काटकर उत्सव मनाया।

 

महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति में भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, दूध, दही, माखन, खीर आदि का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित भक्तों के बीच खीर-प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही एक दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि हरिमंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण और महाप्रभु गौरांग ठाकुर की पूजा-अर्चना की गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर मुरलीधर गोप, कन्हाई लाल गोप, नुनिचोरा गोप, राधानाथ गोप, कृष्णा गोप, भद्रेश्वर गोप, संतोष गोप, विकास गोप, शिवराम गोप, मनोज गोप, पानपति गोप, सनातन गोप, रितेश गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *