
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी।करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी द्वारा पूजा ,अर्चना एवं हवन किया गया। विद्यालय छात्र-छात्राओ द्वारा अनेक प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत, नाटक आदि प्रमुख था। वर्ग नर्सरी से वर्ग तृतीय तक के 100छात्र-छात्राओ ने राधा-कृष्ण के रूप सज्जा में थे ।

वहीं वर्ग चतुर्थ से वर्ग अष्टम के 80 छात्र-छात्राओ ने मटका एवं बांसुरी परतियोगिता में भाग लिया था छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका ,एवं अभिभावको में उत्साह देखने लायक था। पुरा विद्यालय प्रांगण जन्माष्टमी उत्सव का माहौल बना हुआ था,एवं वृंदावन जैसा लग रहा था। राधा-कृष्ण रुप सज्जा, मटका बांसुरी आदि कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर ने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। बाकि प्रतिभागियो को स्वांतना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी ( चंडीसर) ,भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को याद किया गया एवं उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने विद्यालय की स्थापना से आज तक की गौरवपूर्ण उपलब्धियो का वर्णन किए।
अंत में सभी छात्र-छात्रा,अभिभ वक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ के बीच प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभीशिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
