
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार में गुरुवार सुबह पैसों की मांग को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां हाथ में तीन टांके लगाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा बाजार निवासी महफूज अंसारी (32), पिता शकील अंसारी, गुरुवार सुबह करीब सात बजे बाथरूम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई इरशाद अंसारी (26) ने उनसे पैसे की मांग की। महफूज द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान इरशाद ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से महफूज पर हमला कर दिया। हमले में महफूज के दाहिने हाथ में चोट लगी।

घटना के बाद परिजन घायल महफूज को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनके हाथ में तीन टांके लगाए। इसके बाद पीड़ित ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित आवेदन देकर अपने छोटे भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि इरशाद अक्सर घर में विवाद करता है और परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है। घटना के बाद उसके कथित हिंसक व्यवहार को देखते हुए परिजनों ने उसे घर में ही रोक रखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब तीन घंटे बाद तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इरशाद पर पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। आरोप है कि उसने पूर्व में अपनी मां और बहन तमन्ना परवीन के साथ भी मारपीट की थी। वहीं, करीब चार दिन पहले पिता के साथ मारपीट किए जाने के बाद उनके घर छोड़कर चले जाने की बात भी परिजनों ने कही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर बेचने में भी उसकी कथित संलिप्तता की बात स्थानीय लोगों ने कही है।
अपराधी को धर पकड़ने पुलिस फॉर्स निकल चुकी है।
पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
