• Thu. Sep 3rd, 2026

22 फरवरी 2022 को हुआ था शिलान्यास, 2026 तक सड़क का अता-पता नहीं : चांडिल-तिल्ला मार्ग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल से सुखसारी होते हुए रसूनिया और तिल्ला तक जाने वाली महत्वपूर्ण PWD सड़क का शिलान्यास 22 फरवरी 2022 को किया गया था, लेकिन 2026 तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पड़ने वाली जमीनों के अधिग्रहण के लिए दो-दो बार नापी की गई। कुछ लोगों को जनवरी 2025 में नोटिस भी दिया गया, लेकिन आज तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। कई जगहों पर सड़क को खोदकर कीचड़नुमा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों का आना-जाना और मुश्किल हो गया है।

 

*लोगो ने सवाल उठ रहे हैं -*

 

इतनी बड़ी लगभग 12-12.5 किलोमीटर सड़क की राशि गई कहां? टेंडर लेने वाले ठेकेदार कहां गए? टेंडर पास करने वाले अधिकारी कहां हैं? इसका जवाब कौन देगा?

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से तीन पंचायतों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सड़क किनारे दुकानें खुलेंगी, हाट-बाजार लगेंगे, लोगों की जीविका बढ़ेगी। सबसे बड़ी बात आवागमन सुगम होगा। वर्तमान में मुख्य मार्ग में जाम लगा रहता है, यह सड़क बनने से लोग शॉर्टकट से जाम मुक्त होकर चांडिल बाजार आ सकेंगे। रांची जाने के लिए गुंडा बिहार स्टेशन से ट्रेन पकड़ना भी आसान हो जाएगा।

 

ग्रामीणों एवं राकेश रंजन महतो ने कहा कि हैरानी की बात है कि रोज अखबार में शिलान्यास की खबरें आती हैं। शिलान्यास के समय नारियल फोड़ा जाता है, अगरबत्ती जलाई जाती है, पर्दा हटाया जाता है, लेकिन पर्दे के पीछे की हकीकत यह है कि 22-02-2022 के बाद काम जस का तस पड़ा है। मेरे गांव रसूनिया की सड़क को ही खोदकर छोड़ दिया गया है।

 

जब सड़क बनाने की बारी आती है, तब न ठेकेदार का पता चलता है, न विधायक का, न सांसद का।

 

ग्रामीणों ने आपके माध्यम से मांग की है कि यथाशीघ्र इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और विकास के काम में बाधा न बने।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *