• Wed. Sep 2nd, 2026

केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क को फोरलेन बनाने की मांग तेज, प्रधान सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

 

केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति, लगातार लगने वाले जाम और बढ़ते कोयला वाहनों के दबाव से निजात दिलाने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का संघर्ष लगातार जारी है। इसी क्रम में पेटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल साव, समाजसेवी रविंद्र गुप्ता एवं महादेव साव तथा पत्रकार अवधेश कुमार यादव ने बुधवार को रांची में पथ निर्माण विभाग, झारखंड के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान सचिव के समक्ष केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क की मौजूदा स्थिति, आए दिन लगने वाले जाम तथा कोयला वाहनों के बढ़ते परिचालन से आम लोगों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क को फोरलेन करने की मांग करते हुए कहा कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि इस मुद्दे को लेकर प्रतिनिधिमंडल इससे पहले भी लगातार हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करता रहा है। अब प्रतिनिधिमंडल ने राज्य स्तर पर भी पहल तेज कर दी है।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उपायुक्त के चिट्ठी आने में देरी है, उसके बाद इस मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विभाग गंभीरता से विचार करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क की समस्या अब केवल आवागमन की परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और दैनिक जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है। फोरलेन सड़क निर्माण होने से जाम की समस्या के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *