• Tue. Sep 1st, 2026

झरिया में 52 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक सामग्री का वितरण, आत्मनिर्भर बनने की मिली राह

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

झरिया झारखण्ड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा के तत्वावधान में झरिया रिसोर्स सेंटर के प्रांगण में मंगलवार को सहायक सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में झरिया 3 से 18 वर्ष के सेरेब्रल पाल्सी, शारीरिक, मानसिक, मूकबधिर, नेत्रहीन दिव्यांग के 52 दिव्यांग बच्चों को सीपी चेयर, ट्राइसाइकिल, कैलिपर्स, व्हील चेयर, क्रच, रोलेटर, सुनने की मशीन, ब्रेल किट,ब्लाइंड स्टिक, स्पेशल किट, टीएलएम कीट सहित अन्य सहायक सामग्री प्रदान किए ।

झरिया बीपीओ सुजीत कुमार महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भगवान के रूप होते हैं। इनकी सेवा ईश्वर आराधना के समान है । सहायक उपकरण मिलने से इन बच्चों का जीवन सुगम और आत्मनिर्भर बनेगा। इससे वे समाज में एक सक्षम नागरिक के रूप में उभरेंगे और समाज को मजबूती देंगे।

बीबीवार्ड पार्षद मुनि लाल रविदास ने अभिभावक अपने बच्चों के पुनर्वास पर ध्यान दें इसके लिए रिसोर्स सेंटर के संपर्क में रहें । इससे बच्चो का भविष्य सुधर जायेगा ।

कार्यक्रम में झरिया बीपीओ सुजीत कुमार महतो, रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद, एलिम्को रांची टीम के लिली विश्वास, ज्ञानेन्दु कुमार सिंह, रवि कश्यप, निखिल कुमार , मनोज चौधरी, कृष्णा पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डे , भारत कुमार,शाहनवाज खान, साहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *