• Sat. Aug 29th, 2026

Adityapur : सहकारी समितियों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण-सह-सेमिनार आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 29, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड राज्य सहकारी संघ के तत्वावधान में शनिवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लैम्पस,पैक्स (एमपीसीएस), इंडस्ट्रियल, हाउसिंग, क्रेडिट, लेबर को-ऑपरेटिव सोसाइटी, व्यापार मंडल तथा अन्य सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन सत्येंद्र चौधरी ने कहा कि तकनीक,पारदर्शिता और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र को मजबूत आर्थिक इकाई के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को साकार करने पर बल देते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।विशिष्ट अतिथि
एफईडी के एमडी सह उप निबंधक ए. जॉर्ज कुजूर, निदेशक अजय बिहारी, ममता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी रविंद्र कुमार दास, सहायक निबंधक धारणीला मंजु बिरजानिया सहित अन्य वक्ताओं ने सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण, युवाओं की भागीदारी और नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने और अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *