• Sat. Aug 29th, 2026

निःशुल्क हैंडीकैप शिविर में 41 मरीजों का इलाज व परीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Aug 29, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में शनिवार को आयोजित निःशुल्क हैंडीकैप शिविर में कुल 41 मरीजों का इलाज एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लेकर मरीजों की जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर के दौरान डॉ. आयुष बंका ने लोकोमोटर (चलन संबंधी) समस्या से पीड़ित 23 मरीजों की जांच की। वहीं नेत्र विभाग के डॉ. पी.एम. बारा ने 9 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने 2 मरीजों की जांच की।

मानसिक स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सलिनी कुमारी ने पांच मामलों का आकलन कर मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अलावा सिक्कल सेल संबंधी समस्या से पीड़ित एक मरीज की जांच डॉ. बरियाल मरडी ने की। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक मरीज का परीक्षण डॉ. उमेश राजक द्वारा किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार शिविर में जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग एवं विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *