
सरायकेला- : पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा NH-32 (PHED मोड़ चांडिल) – सुखसारी – जामडीह (NH-32 पर) पथ (कुल लंबाई 12.432 किमी)के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास 22 फरवरी 2022 को सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो के हाथों किया गया था।
4 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो सड़क बनी और न ही भू-अर्जन के बाद ग्रामीणों को मुआवजा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों की योजना शुरू होते ही ठेकेदार काम छोड़कर भाग निकला। सरकार के पास पैसा नहीं होने की बात कही जा रही है।

जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को नोटिस दिया गया था

भू-अर्जन वाद सं. DLA CASE NO-40/2019-20, मौजा-गुंडा, थाना नं-285, अंचल-नीमडीह, खाता नं-55, प्लॉट नं-3134, रकवा-0.007 एकड़ के लिए 15,037 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया था। रैयतों को 30/01/25 को दस्तावेज के साथ उपस्थित होने को कहा गया था।
इसी तरह नीमडीह प्रखंड के गुंडा, तिल्ला और चांडिल प्रखंड के रासुनिया, माझीडीह, सुखसारी के कई रैयतों को नोटिस मिला था, लेकिन आज तक किसी को मुआवजा नहीं मिला।
*ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी*
वन प्रबंधन संरक्षण समिति हरी कृष्णा सिंह सरदार एवं
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों को नोटिस भी मिला हे। दो – दो बार सर्वे भी हो चुके परन्तु घर एवं जमीन का मुआवजा राशि नहीं मिला ओर यह सड़क गुंडा बिहार, रासुनिया, माझीडीह, सुखसारी होते हुए NH-18 चांडिल को जोड़ती है। सड़क नहीं बनने से गुंडा बिहार , रासुनिया और तिल्ला पंचायत के लोगों को चांडिल रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला मुख्यालय, अनुमंडल कार्यालय और न्यायालय जाने में भारी कठिनाई होती है।
गुंडा बिहार से चांडिल बाजार जाने वाली सड़क दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुरी प्रांडल रेलवे ट्रैक के पास पूरी तरह बदहाल है, जगह-जगह पानी जमा है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
अब ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि शिलान्यास के बाद स्थानीय विधायक और सांसद ने कभी सुध क्यों नहीं ली? सड़क क्यों नहीं बनी और मुआवजा क्यों नहीं मिला, इसका जवाब कौन देगा?
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
