• Wed. Aug 26th, 2026

सरायकेला : विधायकी रद्द करने की मांग है तो दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी? – तरुण महतो का पुलिस एसोसिएशन से सवाल ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :चांडिल के न्यू वायपास एनएच 18 मुखुराज्य मार्ग स्थित बाबलू होटल में प्रेस कॉन्प्रेस करके पत्रकार जानकारी देते हुए कहा । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने पुलिस एसोसिएशन पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि यदि विधायकों की विधायकी रद्द करने की मांग की जा सकती है, तो गंभीर आरोपों में घिरे पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

 

तरुण महतो ने पांच बड़े मामलों का जिक्र करते हुए पूछा

 

1. *सूर्या हांसदा के कथित फेक एनकाउंटर* के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

2. *तरुण महतो के कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर* के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

3. *जमशेदपुर में बीमार जीत महतो की थाने में कथित मौत* के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

4. *आदिवासी बेटी अल्पना महली से कथित दुर्व्यवहार व मारपीट* करने वाले पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

5. *रांची के होटवार जेल में बंद महिला कैदी के गर्भवती होने* के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द कब होगी?

 

तरुण महतों ने कहा कि कानून का पैमाना सबके लिए एक समान होना चाहिए। पुलिस एसोसिएशन को इन सवालों का जवाब देना चाहिए कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द करने की मांग पर उसका क्या रुख है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *