• Wed. Aug 26th, 2026

Adityapur : होटल संचालक पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व गोली बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना पुलिस ने होटल संचालक पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में साईं नगर, गम्हरिया स्टेशन रोड निवासी विक्की कुमार पांडे तथा चौका थाना क्षेत्र के खूंटी गांव निवासी बजरंगी कुमार महतो शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी बताए हैं।
उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई की रात होटल संचालक विशाल गोराई होटल बंद कर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान भीतरी पुलिया के समीप विक्की पांडे और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *