• Tue. Aug 25th, 2026

Adityapur : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बनने पर प्रदीप वर्मा को महापौर संजय सरदार ने दी बधाई, नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषय पर हुई चर्चा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 25, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आदित्यपुर नगर निगम से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों, क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जनहित से जुड़े विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ। महापौर संजय सरदार ने कहा कि प्रदीप वर्मा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना झारखंड और संगठन के लिए गौरव की बात है।
वहीं सांसद प्रदीप वर्मा ने महापौर संजय सरदार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
महापौर ने इस सम्मान के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *