• Tue. Aug 25th, 2026

अपर बाजार महावीर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, उज्जैन की तर्ज पर अलौकिक श्रृंगार आरती

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

गोविंदपुर अपर बाजार स्थित श्री महामंत्र महावीर मंदिर में मंगलवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ के भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। काशी से पधारे आचार्य सोनू पांडेय जी के सानिध्य में संपन्न हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद और विभिन्न पूजन सामग्रियों से महादेव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

*उज्जैन की तर्ज पर हुआ अलौकिक श्रृंगार*

 

शाम होते ही मंदिर में महादेव की भव्य श्रृंगार आरती का आयोजन किया गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर भगवान शिव का अद्भुत और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक श्रृंगार और दिव्य आरती के दर्शन के लिए देर शाम तक भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ऊपर बाजार के विवेकानंद पांडेय, सूरज पांडेय, दीपक पांडेय सहित कई स्थानीय श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मंसाराम अग्रवाल परिवार की ओर से राजेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल सहित परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और आपसी एकता को मजबूत करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *