• Tue. Aug 25th, 2026

जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के रांगाटांड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में गौड़ समाज द्वारा भव्य रूप से जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा. क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 4 सिंतबर को जन्माष्टमी पूजा के साथ शुरू होगी. जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) के रांगाटांड में पिछले 20 वर्षो से आयोजित होने वाले सात दिवसीय जन्माष्टमी मेला के सफल आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी द्वारा श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर की साफ-सफाई की गई. आयोजक समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया 4 सितंबर को शाम 6 बजे जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई करेंगे. जन्माष्टमी पूजा रात्रि 9 बजे से शुरू होगी जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत तक जारी रहेगी. 5 सितंबर को शाम 6 बजे मेला का उद्घाटन गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय पदाधिकारी करेंगे. इस समारोह में महालीमोरूप क्षेत्र के गौड़ बहुल क्षेत्र से 2026 में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा अन्य क्षेत्रों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं व बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसके अलावे 6 सितंबर को शाम 7 बजे कृष्ण रूप सज्जा, 7 सितंबर को शाम 8 बजे मटकी फोड़,8 सितंबर को शाम 7 बजे शंख ध्वनि, 9 सितंबर को शाम 7 बजे कृष्ण गीत, संगीत व भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा जबकि 10 सितंबर को शाम 8 बजे प्रतिमा का विसर्जन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन होगा. मेला में मनोरंजन के साधन, मीना बाजार, इलेक्ट्रिक झूला, इलेक्ट्रिक नाव, ब्रेक डांस बुगी बुगी के साथ कॉस्मेटिक की दुकानें रहेगी. मेला के सफल आयोजन को अंतिम रूप देने में क्षेत्रीय गौड़ समाज व आयोजक समिति के पदाधिकारी लगे हुए है.

आयोजक समिति के

 

अध्यक्ष- नागेश्वर प्रधान,कार्यकारी अध्यक्ष- कृष्ण कुमार प्रधान,सचिव-हेमसागर प्रधान,कोषाध्यक्ष- जगन्नाथ प्रधान,प्रवक्ता- उमाकांत प्रधान,देवीदत्त प्रधान,भरत प्रधान,उपाध्यक्ष-विष्णु प्रधान,संजय प्रधान,तरुण प्रधान,जहरलाल प्रधान,अजीत प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,उपसचिव-गोपीनाथ प्रधान,अर्जुन प्रधान,यशवंत प्रधान,प्रकाश,आशुतोष, आशीष प्रधान एवं सलाहकार समिति में रामनाथ होता,कुलदेव प्रधान,भैरव प्रधान,मकरध्वज प्रधान, शम्भूनाथ प्रधान,सहदेव प्रधान व अन्य शामिल है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *