• Mon. Aug 24th, 2026

जय भोलेनाथ हर हर महादेव के जयकारों से गूँजमय हुआ खैरा शिव मंदिर

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। सावन के अंतिम सोमवार पर भोले नाथ के पूजा अर्चना को लेकर खैरा शिव मंदिर में सुबह 7 बजे से देर सांध्य तक पुरुष महिलाएं श्रद्धालुओं की आवागमन लगी रही लोग जल, प्रसाद के साथ भांग धतूरे की भी चढ़ावा की एवं चंदन घिस भोलेनाथ के साथ अन्य देवों को भी श्रद्धालुओं ने तिलक लगाए।

वहीं जय भोलेनाथ हर हर महादेव की जयकारों से गूँजमय हुआ पूरा मंदिर परिसर। वहीं मंदिर युवा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूल माला, विशेष साफ सफाई, भक्ति साउंड की व्यवस्था की गई थी।

सावन के इस अंतिम सोमवार को सफल बनाने में मंदिर युवा समिति के सर्वश्री सागर पासवान,सोनू यादव,छोटू मालाकार,सुरज पासवान,सनोज पासवान,रौशन पासवान,मिथुन पासवान,दिलीप मालाकार,रंजीत पासवान,सुनील पासवान,वकील पासवान,अनिल पासवान,राहुल पासवान,टेकलाल ठाकुर,ओंकार कुमार प्रिंस पासवान,सुधीर पासवान,सुमित पासवान,बक्सरी पासवान,अंकुश पासवान,इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *