• Mon. Aug 24th, 2026

जमशेदपुर : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ शहर, बोल-बम और हर-हर महादेव से गूंजा इलाका ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

 

 

*परसुडीह के महाकालेश्वर मंदिर में भव्य सामूहिक जलाभिषेक, 10 KM पैदल चलकर भक्तों ने किया जलार्पण, विधायक संजीव सरदार भी हुए शामिल*

 

जमशेदपुर : सावन के पावन महीने की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भोले बाबा की भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परसुडीह स्थित नामोटोला अग्रवाल कॉलोनी के महाकालेश्वर मंदिर में भव्य सामूहिक जलाभिषेक का आयोजन किया गया।

 

नरवा नदी से 10 KM की पदयात्रा ,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह नरवा नदी से जल उठाकर करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा की और महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 

इस महा जलाभिषेक में पोटका विधायक संजीव सरदार भी हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ शामिल हुए। हाथों में गंगाजल लिए भक्त भोलेनाथ के भजनों पर झूमते-नाचते मंदिर पहुंचे।

 

जलाभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन नजर आए।

 

मंदिर समिति ने बताया कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक संपन्न हुआ, जिसके लिए पुलिस और स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल रखा था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *