• Sun. Aug 23rd, 2026

Adityapur : भगवती संघ दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, ओम प्रकाश 20वीं बार बने अध्यक्ष

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। रायडीह रोड नंबर 31-32 स्थित भगवती संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक में वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अधिवक्ता ओम प्रकाश को लगातार 20वीं बार अध्यक्ष चुना गया।
अभियंता मनोज कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि कई अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। समिति ने पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव सहित 16 लोगों को मुख्य संरक्षक एवं डॉ. मृत्युंजय सिंह समेत 20 लोगों को संरक्षक मंडली में शामिल किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा श्रद्धा, विधि-विधान और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था रहेगी। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश और संचालन दीपक झा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुड्डू झा,शंभू कुमार,अमित कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुब्रतो दत्ता, काजल राहा शेखर तिवारी, रितेश जायसवाल, अवधेश मिश्र,अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा,उपेंद्र कुमार साहू, बबलू पोद्दार, दिवाकर कुमार गन्नू,शिवम कुमार, प्रकाश कश्यप,दीपक झा, राजू केराई, सुनील शाही, पीयूष कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *