• Sun. Aug 23rd, 2026

आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे के अंबार से लोग बेहाल; पार्षदों ने की डीसी से शिकायत, सुधार नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 22, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित नहीं होने के कारण कई वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है।
इस समस्या को लेकर शनिवार को 11 से अधिक वार्ड पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल वार्ड 29 की पार्षद अर्चना सिंह के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से ही उनके वार्डों में नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा है।
नगर निगम द्वारा नियुक्त एजेंसी मनमाने ढंग से कार्य कर रही है, जिसके कारण कई इलाकों में सप्ताह भर तक कचरा वाहन नहीं पहुंचता। परिणामस्वरूप मोहल्लों, गलियों और मुख्य सड़कों पर कचरा जमा हो रहा है तथा दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
पार्षदों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़ते कचरे से डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वहीं पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ नगर निगम कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड 29 की अर्चना सिंह, वार्ड 27 की रिंकी देवी, वार्ड 25 की उत्तरा प्रधान, वार्ड 26 की वेदना गोप, वार्ड 34 की रीता देवी, वार्ड 11 की मंजू देवी, वार्ड 5 की विनीता कुमारी, वार्ड 14 की सुनीता देवी, वार्ड 24 की राम मुखी देवी, वार्ड 12 के मोती बिश्नोई, वार्ड 01 के बनमली दास, वार्ड 04 के शुभम पांडेय सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *