
जमशेदपुर। न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित यशवी इंटरनेशनल होटल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सावन के उल्लास, उमंग और सौहार्द का आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, फन गेम्स, गीत-संगीत और नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महोत्सव का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ। इसके बाद भजन एवं फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सखियों के बीच चुटकुलों और कविताओं की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में हंसी-खुशी और सावन की हरियाली जैसा माहौल बना दिया। फन गेम्स और डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान ‘समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ तथा महिलाओं को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए परिवार और समाज को खुशहाल बनाने में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि परिवार की खुशहाली और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला।गीत-संगीत और नृत्य के बाद सभी महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में आपसी स्नेह, सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की संचालिका बिना तिवारी के साथ मंजू, विभा, अमृता, पूनम, प्रभा, कल्पना, सरोज, रीना, अनामिका, राधा, रंजू, स्मिता, प्रतिमा, अनु समेत करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया। महिला समिति की सदस्याओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
