• Sat. Aug 22nd, 2026

Saraikela : सदर अस्पताल में चिकित्सकों से दुर्व्यवहार का आरोप, उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन को भेजा पत्र*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 22, 2026
crescent ad
सरायकेला – सदर अस्पताल, सरायकेला के उपाधीक्षक ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं उनके समर्थकों पर अस्पताल के चिकित्सक पदाधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-सह-सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उपाधीक्षक ने अस्पताल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान मरीजों का इलाज करते हैं। इस दौरान चिकित्सकों के साथ कथित रूप से दबाव बनाने, अभद्र व्यवहार करने तथा कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी स्थिति सामने आने की बात कही गई है।
उपाधीक्षक के अनुसार, इस प्रकार की घटनाओं से चिकित्सकों पर मानसिक दबाव पड़ता है और अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने देने तथा संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पत्र की प्रतिलिपि थाना प्रभारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला तथा उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते गरीब ग्रामीणों एवं जरूरतमंद मरीजों की समस्याओं को उठाना उनका दायित्व है। सदर अस्पताल में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिलने या लापरवाही की शिकायत मिलने पर वे अधिकारियों तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री तक मामला उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने के दौरान धमकी देने, दुर्व्यवहार करने या जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप निराधार है। उन्होंने सदर अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं रहने तथा मरीजों को अधिक संख्या में रेफर किए जाने की शिकायतों का भी उल्लेख किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *