• Sat. Aug 22nd, 2026

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सुबाला हाईलेंड सिटी धनबाद में भव्य तुलसी कलश शोभायात्रा यात्रा

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2026
crescent ad

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व सुबाला हाईलेंड सिटी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई में श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस।

 

कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण किया और भगवान की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया।

 

पूज्य महाराज श्री ने अपने दिव्य प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व, भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, सत्संग की महिमा और जीवन में धर्म एवं संस्कारों की आवश्यकता का संदेश दिया।

 

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक कथा नहीं, बल्कि मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है, जो हमें भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाता है।

 

शिकागो में बसे भारतीय एवं सनातनी परिवारों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट करते हुए बड़ी श्रद्धा से कथा में सहभागिता की।

 

प्रथम दिवस की यह दिव्य शुरुआत आने वाले कथा दिवसों के लिए भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक आनंद की एक सुंदर भूमिका बनी।

 

आइए, हम सभी श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से अपने जीवन में भगवान की भक्ति, संस्कार और सनातन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें।

 

इस दिव्य यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर पवित्र कलश धारण कर सहभागी बनीं, वहीं पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

 

सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज के समय में लोग अक्सर यह सोचते हैं कि यदि हम पूरी ईमानदारी और सत्य के मार्ग पर चलेंगे तो हमारा व्यापार कैसे चलेगा, लाभ कैसे होगा और प्रतिस्पर्धा में हम कैसे टिक पाएंगे।असत्य कुछ समय के लिए लाभ अवश्य दे सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं होता।

 

झूठ और छल की नींव पर खड़ा हुआ व्यापार या संबंध अधिक समय तक नहीं टिकता। सत्य में शक्ति है, सत्य में स्थिरता है और सत्य में ही ईश्वर का वास है। जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है वही व्यक्ति सम्मान, विश्वास और स्थायी सफलता प्राप्त करता है।

 

अभी Epstein फाइल में उन लोगों का नाम आया है जिनको बहुत सारे लोग अपना आदर्श मानते थे इसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। ऐसे मामलों से हमें यह सीख मिलती है कि केवल प्रसिद्धि, पद या धन किसी को महान नहीं बनाते।

 

चरित्र, नैतिकता और सत्य ही किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान होते हैं जिन लोगों ने ये मानवता के विरुद्ध कार्य किया है ऐसे लोग समाज में मानव के नाम पर कलंक है। सच्ची महानता बाहरी छवि से नहीं, बल्कि आचरण से सिद्ध होती है।

 

मनुष्य जीवन अनमोल है। हर दिन यदि हम एक भी अच्छा काम करने का संकल्प लें, तो धीरे-धीरे हमारा स्वभाव, हमारा व्यक्तित्व और हमारा भाग्य बदलने लगता है।

 

सत्कर्मों का प्रभाव तुरंत दिखाई दे या न दे, परंतु उनका पुण्य निश्चित रूप से हमारे जीवन में सुख, शांति और संतोष के रूप में लौटता है। जो व्यक्ति प्रतिदिन अच्छा कार्य करता है, वह समाज में विश्वास और सम्मान प्राप्त करता है। उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वह कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ रहता है।

 

मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे अवश्य प्राप्त होता है। धन, पद और प्रतिष्ठा क्षणिक हो सकते हैं, परंतु सत्कर्मों का प्रभाव स्थायी होता है। जब हम सत्य, दया, सेवा, करुणा और ईमानदारी के मार्ग पर चलते हैं, तब हमारा वर्तमान भी सुधरता है और भविष्य भी उज्ज्वल होता है। सत्कर्म हमारे जीवन में शांति, संतोष और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

 

अच्छे लोगों का साथ हमें सकारात्मक सोच, संयम, धैर्य और नैतिकता सिखाता है। वे हमें गलत मार्ग से रोकते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

 

इसलिए यह आवश्यक है कि हम सोच-समझकर अपने मित्रों और साथियों का चयन करें। जीवन में प्रगति केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण से भी होती है।

 

अच्छे लोगों का संग हमें केवल बाहरी सफलता ही नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और संतोष भी देता है।इस कथा को सफल बनाने में मुख्य यजमान परिवार रामरतन जैन उर्मिला जैन,दशरथ मंडल,उज्ज्वल चटर्जी, सुजीत कुमार साहू,पंचम वर्मा,दीपक जैन,प्रकाश जैन,चुरामण गोप,एसके दता, शैलेन्द्र सिंन्हा,आरके सिन्हा, मोहन चौधरी,, लक्ष्मी चटर्जी,रेवती मंडल,नीलम चौधरी,किरण गोप,, सुमित्रा वर्मा,निधि जैन, उर्वशी जैन,आदि सभी सुबाला आसपास के नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *