
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के समीप शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गाय के शौचालय की खुली टंकी में गिरने की सूचना सामने आई।
स्थानीय लोगों के अनुसार गाय शुक्रवार दोपहर से ही टंकी में फंसी हुई थी, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार को टंकी के भीतर से लगातार रंभाने की आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जांच करने पर देखा गया कि एक गाय शौचालय की टंकी में फंसी हुई है।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पार्षद ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अवगत कराते हुए गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम भेजने का निर्देश दिया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका था और गाय को बाहर निकालने की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था।
पार्षद नीतू शर्मा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शौचालय की टंकी का खुला होना गंभीर लापरवाही का मामला है। साथ ही उन्होंने मवेशी मालिकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पशुपालकों को अपने मवेशियों की नियमित निगरानी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर टंकी को असुरक्षित छोड़ने वाले तथा संबंधित मवेशी पालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही साबित होने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
इस घटना ने क्षेत्र में खुले और असुरक्षित शौचालय टैंकों की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते गाय का रेस्क्यू नहीं हुआ तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
