• Thu. Aug 20th, 2026

Gamhariya : राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2026
crescent ad
Gamhariya :  गम्हरिया के अंबेडकर नगर स्थित आवासीय कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं जिला महासचिव राजू रजक के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार और सूचना क्रांति की दिशा में नई पहचान दिलाने का कार्य किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में छोटा गम्हरिया वार्ड संख्या-1 की वार्ड सदस्य गीता टुडू, गम्हरिया प्रखंड महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, बबीता देवी, रवि रजक, सबिता देवी, बोबी देवी, बैजनाथ कुमार, सबिता कुमारी, सबिता दास एवं दिलखुश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अंत में सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा देश के विकास और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *