
चाईबासा: नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
त्रिशानु राय ने गुरुवार को कहा कि सोनाराम सिंकु के अनुभव, सक्रियता एवं जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के सम्मान और निरंतर जनसेवा से सुनिश्चित होती है।

साथ ही, त्रिशानु राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के कार्यकाल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को बेहतर स्वरूप प्रदान करने तथा कांग्रेस को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके समर्पण, नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए पूरा कांग्रेस परिवार उनका आभारी है।उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व और पुराने अनुभव के समन्वय से पश्चिमी सिंहभूम जिला में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
