
आदित्यपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर और जलजमाव की समस्या को देखते हुए सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश एवं
आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जलभराव वाले इलाकों का अवलोकन किया
तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया.
उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जल_जमाव की समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके.
प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
