
आदित्यपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी आदित्यपुर-खरकई पुल से महज कुछ फीट नीचे बह रहा है,
जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
प्रशासन के अनुसार स्वामी बाबा आश्रम और हरिओम नगर भाटिया बस्ती रामपड़िया बस्ती के निचले क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील हैं। इन इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
स्थिति को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि संभावित आपदा को देखते हुए 14 अगस्त को ही शेल्टर होम को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित लोगों को शेल्टर होम में सुरक्षित ठहराया जाएगा तथा उनके लिए सूखे भोजन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।हालांकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि अब तक नगर निगम की ओर से माइकिंग कर लोगों को स्थिति की जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही कई शेल्टर होम अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। नागरिकों ने प्रशासन से समय रहते पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है,
ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इधर, खरकई नदी में तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे नहीं जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
