
सरायकेला – सोमवार को लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में भय और चिंता का माहौल है। बारिश लगातार जारी रहने से लोगों को जलस्तर और बढ़ने की आशंका सता रही है।
नदी किनारे बसे लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर सकता है। इससे लोगों को आवागमन और घरों में पानी घुसने की चिंता है।

तटवर्ती लोगों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने की मांग की है। लोगों से नदी के तेज बहाव से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
