• Sun. Aug 16th, 2026

कतरास मोड़ से फुलारी बाग तक तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

झरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दूसरे क्रम में कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पर राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया। इसके बाद विधायक ने फुलारी बाग चौक, झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, बनियाहीर हनुमानगढ़ी, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़ और तारा बागान समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता की।

 

कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पर ध्वजारोहण के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और गौरव का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक है।”

 

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही झरिया और पूरे कोयलांचल के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

इसके बाद विधायक फुलारी बाग चौक, झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, बनियाहीर हनुमानगढ़ी, लोदना मोड़, फुसबंगला मोड़ और तारा बागान पहुंचीं और वहां आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल हुईं। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।

 

समारोह के दौरान विधायक रागिनी सिंह का कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने स्वयं जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के बीच वितरित की। विधायक के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

विधायक ने कहा, “आजादी का सम्मान तभी सार्थक है, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

 

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से झरिया देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विधायक ने समस्त देशवासियों एवं कोयलांचलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *