
*जमशेदपुर- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) की ओर से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, आईएएस को उनके जनसेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए ‘ सेवा समर्पण सम्मान ’ से सम्मानित किया गया.*
*टीम पीएसएफ ने कहा कि सरकार की विभिन्न मानव कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गो तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसी सेवा भावना और जनहित के प्रति निरंतर समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से उपायुक्त को यह सम्मान प्रदान किया गया.*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में टीम पीएसएफ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वित प्रयास से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण का लाभ पहुंचाया जा सकता है.*

*कार्यक्रम में वरीय पत्रकार निलय सेनगुप्ता, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार एवं कुमारेस हाजरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, आईएएस, एसडीओ अर्नव मिश्रा, आईएएस तथा जेएनएसी के आयुक्त जोगेंद्र प्रसाद समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही.*
*टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्र के प्रति गौरव व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है. जनसेवा में समर्पित अधिकारियों एवं कर्मियों का सम्मान समाज में सेवा की भावना को और मजबूत करता है.*
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
