• Sat. Aug 15th, 2026

Saraikela : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरायकेला बी आर सी में लहराया तिरंगा*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 15, 2026
crescent ad
सरायकेला – 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार दंडपात ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राजाराम महतो, गौतम कुमार, तथा प्रखंड के सभी सी आर पी ,बी आर पी, तथा प्रखंड के सभी कर्मचारी ,
बालक मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *