• Fri. Aug 14th, 2026

बोकारो थर्मल में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच भी दिखा देशभक्ति का जोश

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी, बोकारो थर्मल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय से हुआ। यात्रा बैंक ऑफ इंडिया, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस और रेलवे गेट होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बोकारो थर्मल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता भरत यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और तिरंगे के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी संवैधानिक दबाव में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की स्वेच्छा और राष्ट्रप्रेम की भावना से निकाली गई है। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों को यही संदेश देने का प्रयास किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में तिरंगे और देश के प्रति गहरा सम्मान है। इसी भावना के साथ पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

 

तिरंगा यात्रा में डीवीसी ठेका मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, मोतीलाल महतो, विश्वनाथ यादव, हरे राम यादव, पीजी सेन, राजू पंडित, अरघा बासु, सीमा देवी , भरत यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं बोकारो थर्मल के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का आह्वान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *