
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी : चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के सीएसआर पहल के तहत पेटो पंचायत भवन में 60 महिलाओं के लिए तीन माह के सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पेटो पंचायत की मुखिया श्रीमती कौशल्या देवी ने किया। इस अवसर पर श्री गुरुदयाल साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

उदघाटन कार्यक्रम में 120 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जो क्षेत्र की महिलाओं में कौशल विकास एवं स्वरोजगार के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

परियोजना प्रमुख श्री धनंजय श्रीखंडे जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा प्रेरणादायक गीत “ज्ञान की ज्योति मेरे मन में” की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा इस प्रकार की अनेक पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदाय के कौशल विकास एवं सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
