
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के बंगाल झारखंड सीमा पर स्थित डीबूडीह आउट पोस्ट ने सोमवार को सूचना के अधार पर जनवार से लदा एक वाहन जप्त किया । जप्त किए वाहन में 10 भैंस और 9 गाय हैं । इस मामले में चौरंगीआउट पोस्ट पुलिस के प्रभारी तरूणमय सिंहा ने तीन लोग को हिरासत में लिया हैं । जिनसे पूछताछ जारी हैं और मामले की जांच की जा रही हैं । पुलिस अधिकारी तरूणमय सिंहा ने बताया हैं कि सभी जप्त जनवार को रानीगंज गोशाला में भेजने की तैयारी चल रहीं हैं । जिसमे स्थानीय लोग का भी सहयोग रहा ।

बताया जाता हैं कि आज तड़के सुबह स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक 16 चक्का वाहन को रोका गया। वाहन का नंबर WB 37 E 3720 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें कथित तौर पर गायें और भैंस लदी मिलीं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। विश्व हिंदू परिषद की गौरक्षा समिति को इसकी सूचना मिलने के बाद समिति की ओर से चौरंगी फांड़ी पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीबूडीह चेकपोस्ट पर कार्रवाई कर ट्रक को रोक लिया।

पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक में गाय और भैंस दोनों पाए गए। बताया जा रहा है कि उनके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा समिति के चंद्रशेखर शॉ , अमर सिंह, पिंटू प्रियदर्शिनी अजीत सिंह ने संयुक्त रुप से कहा, “इन गाय-भैंसों को मैथन के बी एस के कॉलेज के पीछे से लोड किया गया था। चालक से मिली जानकारी के अनुसार, इन्हें बांग्लादेश सीमा की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को रोक लिया है। हम चाहते हैं कि इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।” स्थानीय लोगों के अनुसार मैथन के अजय , रोहित और कुलटी के संजय इस कार्य में संलिप्त है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में गायों और भैंस को कहां से लोड किया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। वहीं, नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि इस तरह की गतिविधि पिछले कुछ दिनों से कथित तौर पर जारी है। स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, बंगाल बॉर्डर पर कुछ वाहनों में 500 रुपए का कोड और ऊपर और डिपर लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है। दावा है कि दो बार ऊपर और डिपर लाइट देखकर कुछ वाहन बिना जांच के बंगाल सीमा पार कर आगे निकल जाते हैं और कथित तौर पर कोलकाता की ओर रवाना हो जाते हैं।
मैथन से कोलकाता तक कथित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
बताया जाता हैं कि मैथन के बी एस के कॉलेज के पीछे से वाहनों में लोड कर कोलकाता से बंगलादेश भेजा जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे मामले में की कथित भूमिका की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए दो लोग बिहार के हैं । पुलिस अब वाहन के कागजात, चालक और कथित तौर पर लदे पशुओं से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन का वास्तविक गंतव्य क्या था और इस पूरे मामले में कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। यह जांच का विषय है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
