• Mon. Aug 10th, 2026

JPSC-JSSC महाघोटाले की CBI जांच को लेकर भाजपा का सीएम आवास घेराव, रागिनी सिंह समेत कई नेता गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

रांची। झारखंड के युवाओं के भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। JPSC-JSSC महाघोटाले की CBI जांच और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

 

प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी मजबूती के साथ आवाज बुलंद की। रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षाओं की निष्पक्षता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े इस गंभीर मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच जरूरी है।

 

रागिनी सिंह सहित नेताओं की गिरफ्तारी

 

मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। स्थिति के बीच झरिया विधायक रागिनी सिंह समेत भाजपा के कई विधायक और वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार/हिरासत में लिया और बस के माध्यम से वहां से ले जाया गया।

 

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जमशेदपुर पूर्व की पूर्व विधायक पूर्णिमा दास साहू, मधु कोड़ा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना रहा और उन्होंने युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

‘न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

 

रागिनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से सबसे ज्यादा नुकसान उन युवाओं का होता है, जो वर्षों तक मेहनत कर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को जवाब चाहिए और उनकी मेहनत के साथ न्याय होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सोरेन इस्तीफा दो” और “JPSC-JSSC की CBI जांच कराओ” जैसे नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

 

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार पर जांच को लेकर दबाव बनाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *