• Mon. Aug 10th, 2026

कुल्टी – सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कुल्टी में रैली निकाली गई

admin's avatar

Byadmin

Aug 10, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुलटी : कुल्टी ट्राफिक गार्ड के प्रभारी विश्वजीत कुंडू के नेतृत्व में नेशनल फाउंडेशन एडवेंचर के सहयोग से रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कुल्टी में रैली निकाली गई।

सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित कुल्टी ट्राफिक गार्ड के काय॔लय से निकली रैली क्लब रोड के रास्ते थाना मोड़ होते हुए गंतव्य स्थान तक आइ। इस दौरान सड़क पर वाहन चलाने वाले चालक को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम कानून बताए गए। इस दौरान वातावरण को हरा भरा बनाए रखने के उद्देश्य से पौधा रोपण भी किया गया ।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कुल्टी ट्राफिक गार्ड पुलिस के प्राभरी विश्वजीत कुंडू ने लोगों को अगाह करते हुए कहां कि सदैव हेलमेट का प्रयोग करें, एयर फोन लगाकर वाहन ना चलाएं, नशा आदि का सेवन करके ड्राइविंग ना करें और सड़कों पर लगे सिग्नल पर ध्यान दें ।

उन्होंने वाहन चालकों से कहां कि वाहन धीमी गति से चलाए तथा ओवर टैंक ना करें । मोटरसाइकिल चलाने वाले युवकों को मोटरसाइकल पर दो सवारी से अधिक यात्रा ना करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा उन्होंने छात्र छात्राओं से उपरोक्त नियमों को अन्य परिचितों से साझा करने को कहा जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े ।

इस अवसर पर कुल्टी ट्राफिक गार्ड के एएसआई प्रदीप भट्टाचार्य, एएसआई अनिव॔न बनर्जी, फाउंडेशन के मिहिर कुमार मडंल , कांस्टेबल लव कुमार राय, अमन कुमार शाह, सिभीक के पाथ॔ चक्रवर्ती, परवेज आलम, आसिफ साइक,फाल्गुनी दास, मोहम्मद आसिफ, समेत कई लोग उपस्थित थें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *