• Sun. Aug 9th, 2026

Saraikela टाटानगर-सहरसा रेल सेवा की मांग को लेकर सांसद जोबा माझी के प्रतिनिधि प्रो. के.पी. सोरेन को सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 9, 2026
crescent ad
सरायकेला। टाटानगर-सहरसा रेल सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सरायकेला सर्किट हाउस में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी के सांसद प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद् कालीपद सोरेन से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया होते हुए कटिहार तक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने तथा ट्रेन संख्या 28181/28182 के आंशिक मार्ग परिवर्तन के माध्यम से टाटानगर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करने की मांग उठाई।
समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित रेल सेवा शुरू होने से लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करने के साथ-साथ कई बार ट्रेन बदलने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रो. के.पी. सोरेन ने आश्वस्त किया कि मांगों को सांसद जोबा मांझी तक पहुंचाया जाएगा तथा रेल मंत्रालय के समक्ष इस जनहित के मुद्दे को उठाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर की ओर से आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले बोल बम कीर्तन समारोह के उद्घाटन हेतु सांसद जोबा मांझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
मंडली ने बताया कि कार्यक्रम दुर्गा मंदिर मैदान, पथ संख्या 7-8, आदित्यपुर-2 में शाम 6:30 बजे आयोजित होगा। इसका उद्देश्य भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
मौके पर निरंजन मिश्रा, अजय कुमार झा, अजय ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, आदित्य नारायण मिश्रा एवं इंद्रकांत झा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने रेल सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *