• Sat. Aug 8th, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को सरायकेला-खरसावाँ जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम एवं अन्य मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन तथा मतदान केन्द्र परिवर्तन आदि से संबंधित आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराना था।

विशेष शिविर के दौरान मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा उपस्थित नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 प्राप्त किए गए। फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन, स्थानांतरण अथवा संबंधित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन के संबंध में भी जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान संबंधित क्षेत्रों के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस क्रम में मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति, प्राप्त हो रहे आवेदनों तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों द्वारा शिविर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ, श्रीमती पारुल सिंह द्वारा भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चल रहे विशेष शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्राप्त किए जा रहे फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के संबंध में जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों से शिविर में उपस्थित नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशेष शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए आवश्यक है। जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता, मतदान केन्द्र अथवा अन्य विवरण में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ, श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि करें। साथ ही, जिन मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *