
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर एमवीआई चेकपोस्ट पर कथित भ्रष्टाचार और वसूली मामले की जांच दौरान चलबलपुर से एक ओर दलाल को गिरफ्तार किया हैं । जिसके आवास से छापेमारी के दौरान नगद पांच लाख रुपए, दो मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुआ हैं । कुल्टी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार बबलू भण्डारी को आसनसोल न्यायालय को सुपुर्द कर रिमांड की मांग की गई हैं । जिसको लेकर कुल्टी थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मालूम हो कि इससे पहले इस मामले में दो एमवीआई अधिकारियों को निलंबित किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कथित मामा होटल के मालिक अभिजीत घोष को भी गिरफ्तार किया गया था।

इसी जांच के सिलसिले में गुरुवार की देर शाम को एसीपी (कुल्टी) जावेद हुसैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फाड़ी क्षेत्र के चलबलपुर गांव में छापेमारी की। यहां बाबलू भंडारी नामक एक कथित दलाल के घर पर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान घर से 5 लाख रुपये से अधिक नकद, दो मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण डायरियां बरामद कर जब्त की गईं। इसके बाद बाबलू भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि बरामद नकदी, मोबाइल फोन और डायरियां एमवीआई चेकपोस्ट पर कथित भ्रष्टाचार और अवैध वित्तीय लेनदेन के मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती हैं। जब्त दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने का प्रयास जारी है।
रामपुर एमवीआई भ्रष्टाचार मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारियों और बरामदगी से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
