• Fri. Aug 7th, 2026

चाईबासा-सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी, दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, कई घायल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 7, 2026
crescent ad
सरायकेला -चाईबासा-सरायकेला पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
शुक्रवार तड़के भी इसी मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 14 माह का मासूम समेत कई लोग घायल हो गए।
पहली घटना सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पाउडी मेड के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, कुचाई के बानदोलोहर निवासी सूरज गोप (उर्फ बाबा) अपने परिचित महेंद्र सिंह जामुदा के साथ पूजा कर लौट रहे थे।
सुबह करीब पांच बजे दोनों ने पाउड़ी मेल के सामने अपनी कार सड़क किनारे रोक दी। महेंद्र सिंह कार से उतर गए, और शौच कर गाड़ी पर चढ़ रहा था जबकि सूरज गोप (बाबा )कार के भीतर ही बैठे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सूरज गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र सिंह जामुदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज गोप उर्फ बाबा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है।
इसी दिन शहर के वृद्धाश्रम के समीप दूसरी दुर्घटना में थार और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में थार में सवार 14 माह का मासूम घायल हो गया, जबकि पिकअप वैन का चालक केबिन में फंस गया।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि थार में मासूम सहित चार लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया तथा दुर्घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों के बीच स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *